अररिया, जनवरी 7 -- रानीगंज। एक संवाददाता। बीते कई दिनों से भीषण ठंड व पछुवा हवा से अचानक ठंड बढ़ जाने से लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। पछुवा हवा के साथ कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इधर बीते एक सप्ताह से ठंड काफी बढ़ गयी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कोल्ड डे होने की बात कही है। यानी अगले दो तीन दिनों तक ठंड से कोई राहत मिलने वाली नहीं है। विजिबिलिटी 200 मीटर तक हो चुकी है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। वहीं ठंड के कारण बाजारों में लोग कम पहुंच रहे है। ठंड के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत मजदूरों को हो रही है। गर्मी के समय में जहां मजदूर दूर दराज से रानीगंज बाजार आकर काम में लग जाते थे, ऐसे मजदूरों को ठंड में दूर से आने में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.