फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को स्टेडियम में अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में गेंदबाज, बल्लेबाजों समेत 29 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान नौ बल्लेबाजों व 10 गेंदबाजों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि फाइनल ट्रायल 28 मार्च को होगा। इस अवसर पर डॉ. अमित सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.