धनबाद, जून 1 -- धनबाद में अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से राहत मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। मौसम विभाग बारिश को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। इससे बारिश होने की अनुमान बताया गया है। वहीं रविवार को 34 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम तापमान था। बता दें कि धनबाद में एक सप्ताह पूर्व 47 डिग्री अधिकतम तापमान तक पहुंच गया था, जिससे लोग बैचेन हो गए थे। ऐसे में मौसम के करवट बदलने से लोगों को काफी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- बारिश से मिली राहत, आते-जाते रहे बादल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...