अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से मिलेगी राहत
धनबाद, जून 29 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। धनबाद के लोगों को अगले चार दिनों तक कड़ी धूप से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ग्रीन अलर्ट जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार सोमवार से लेकर गुरुवार तक 40-50 प्रतिघंटे की गति से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षो या मेघ गर्जन होने की संभावना है। इससे कड़ी धूप से राहत मिलेगी। रविवार के दिन लोगों को कड़ी धूप और उमस झेलना पड़ा। अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। यह भी पढ़ें- जिले में आज बारिश के बना है आसार, चल सकती है तेज हवा यह भी पढ़ें- Gaya News छाए रहे बादल, हल्की बारिश के आसार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.