पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) वीरेन्द्र सिंह ने सभी एलपीजी युक्त वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों को अग्रिम आदेशों तक अपने वाहन एलपीजी के स्थान पर वैकल्पिक ईधन यानि पेट्रोल से संचालित करने के गाइड लाइन जारी की है। ताकि किसी प्रकार की किसी को असुविधा न हो। उपसंभागीय परिवहन अधिकारी ने निर्देशित किया गया है कि आगामी आदेशों तक अपने एलपीजी से संचालित होने वाले वाहनों का संचालन एलपीजी के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन (पेट्रोल) से किया जाए। किसी भी स्थिति में वाहन का संचालन एलपीजी ईंधन पर न किया जाए। साथ ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर से वाहनों में अवैध रूप से एलपीजी रिफिलिंग करने वाले तथा करवाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। कोई मामला प्रकाश में आया तो ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित दोनों पक्षों के विरुद्ध ...