पटना, दिसम्बर 13 -- बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भूमि सुधार जनकल्याण संवाद शुरू करते हुए राजस्व कर्मियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। संवाद के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त रवैया में चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगली बार थरथराने का भी समय नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जानबूझकर या गलत तरीके से दाखिल-खारिज और मापी कर भूमि विवाद पैदा किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे जालसाजों को यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी मदद करते हैं तो उनपर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। रैयतों की जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए विजय सिन्हा ने शुक्रवार को पटना से भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अपने आवास पर पटना जिले के लोगों की समस्याएं सुनीं और हाथों-हाथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनका निराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.