जमशेदपुर, अप्रैल 18 -- एमजीएम समेत राज्य के सभी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड आगामी कैबिनेट की बैठक में बढ़ेगा। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी संबंधी फाइल कैबिनेट में प्रस्तुत हुई थी, लेकिन एजेंडों की संख्या ज्यादा होने से जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी पर विचार नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि अगली कैबिनेट बैठक में उस फाइल पर विचार होगा। अपर मुख्य सचिव से आईएमए के डॉ. विमलेश सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रदीप सिंह, डॉ. शंभू प्रसाद सिंह, डॉ. अनुपम सिंह और डॉ. मृत्युंजय मिले थे। इधर, आईएमए जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के सचिव डॉ. राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के चाहने से बुधवार को जूनियर डॉक्टरों की वर्षों पुरानी स्टाइपेंड वृद्धि की मांग मंजूर हो जाती, लेकिन विदेश...