वाशिंगटन, जुलाई 15 -- अगले हफ्ते ईरान के लिए बहुत बुरा समय आने वाला है, उक्त बातें अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कही है। उन्होंने ईरान को साफ-साफ चेतावनी दी है कि अगर तेहरान अपने विवादित परमाणु कार्यक्रम पर गंभीर बातचीत के लिए तैयार नहीं होता है तो अगले सप्ताह ईरान के लिए स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान के दूसरे और अधिक आक्रामक चरण की तैयारी कर रहा है। एक्सियोस ने ट्रंप प्रशासन के उच्चाधिकारियों के हवाले से बताया कि वाइट हाउस के सिचुएशन रूम में बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में ईरानी शासन पर दबाव बढ़ाने और उसके इरादों को तोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई। सूत्रों का कहना है कि अमेरिका अब होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने, ईरानी परमाणु क...