जहानाबाद, मार्च 5 -- मेहंदीया, निज संवाददाता कलेर थाना क्षेत्र के अमीर बिगहा गांव में बुधवार की रात खलिहान में रखे लगभग 13 बिगहा खेत का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। गांव निवासी रामाशीष यादव का 13 बिगहा का पुआल खलिहान में था। बुधवार की रात्रि खलिहान में एकाएक आग की लपटे निकलने लगी जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ सका है। घटना की सूचना तत्काल कलेर थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल की गाड़ी देर से पहुंची, जिससे आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। गांव के लोगों ने अपने स्तर पर पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं अग्निशमन कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा पुआल जलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.