सोनभद्र, अप्रैल 10 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे औड़ी-सिंगरौली रोड पर स्थित सहज जन सेवा -ज्ञानी ऑनलाइन सर्विस के कार्यालय और उससे सटे आवास में आग लग गयी। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। दुर्घटना में आफिस में रखा लगभग 3.5 लाख रुपय व सिक्के ,होण्डा बाइक,पिंटर,लैपटॉप,डेस्क टॉप,एटीएम मिनी मशीन,फर्नीचर के साथ ही पीछे घर में लगा टीवी, कपड़े व अन्य घरेलू सामान जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये बतायी जा रही है जलकर खाक हो गये है।गृहस्वामी धर्मेद्र प्रसाद गुप्ता पुत्र सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि आग फैलने से धुंआ भीतर आया तो पत्नी की आंख खुल गयी और जान बच गयी। किसी प्रकार बाहर आकर डायल-112 व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.