चंदौली, अप्रैल 25 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव स्थित पत्तू निषाद के घर में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में घर-गृहस्थी का पूरा सामान खाक हो गया। इसके साथ ही बेटी की शादी के लिए जुटाए गए उपहार के सामान व नकदी भी जलकर नष्ट हो गयी। आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह अथक प्रयास कर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन राख हो चुकी गृहस्थी को देखकर पीड़ित परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की जानकारी पर सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू नरौली गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जले पड़े पत्तू निषाद के घर को देखा और घटना के प्रति दुख और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। बताया कि अगलगी की घटना ने परिवार की खुशियों को राख में बदल दिया। परिवार द्वारा शादी को देखते हुए जुटाए गए अनाज, दाल, चावल, गेहूं के अला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.