सासाराम, मार्च 12 -- (पेज चार) गर्मी और तेज पछुआ हवाओं के कारण आगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के लिए प्रत्येक थाने में अग्निशमन वाहनों में ईंधन व पानी भरकर रखा गया है तैनात सासराम, एक संवाददाता। जिले में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगी है। जिसे लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। गर्मी और तेज पछुआ हवाओं को देखते हुए आगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग पूरी तरह तैयार है। वहीं सासाराम अनुमंडल क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा तीन फायर हॉट स्पॉट चिन्हित किये गये हैं। जिसके लिए अग्निशमन वाहन और कर्मियों की प्रतिनियुक्त की गई है। ताकि, आगलगी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सके। इन फायर हॉट स्पॉट में सासाराम, शिवसागर और करगहर शामिल हैं। बताया जाता है कि अनुमंडल क्षेत्र के लिए जि...