बेगुसराय, मार्च 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक,मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को अगलगी से बचाव की जानकारी दी गई। बढ़ती गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं जिसे देखते हुए विद्यालयों में छात्रों को जागरूक किया गया। मिडिल स्कूल नावकोठी के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने शनिवार को बच्चों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में जरा सी लापरवाही से आगजनी की घटना हो सकती है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए तथा आसपास के लोगों और शिक्षकों को इसकी ...