अगलगी से बचाव के उपाय सुझाएंगे बच्चे
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चे अगलगी से बचाव के उपाय सुझाएंगे। चित्रांकन के माध्यम से बच्चे उपाय बताएंगे। बेहतर करने वाले बच्चे सम्मानित किये जाएंगे। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन ने इसे लेकर बिहार शिक्षा परियोजना को पत्र लिखा है। स्कूल स्तर पर पेटिंग बनाने वाले एक, दो और तीन श्रेणी के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। पांच सितंबर को स्कूलों में यह प्रतियोगिता होगी। डीईओ ने सभी स्कूलों को इसका निर्देश दिया है। सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में इसका आयोजन होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.