सासाराम, मार्च 20 -- परसथुआ, एक संवाददाता। किसान सेवा समिति रूपीबांध की बैठक में किसानों को अगलगी की घटना से बचाव की जानकारी दी गयी। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मार्च-अप्रैल में अक्सर आग लग जाती है, जिसमें फसलें जल जाती हैं और किसान देखते ही देखते कंगाल हो जाते हैं। बैठक में किसानों को सतर्कता बरतते हुए अपने-अपने खेतों में दो-चार बोरी बालू व धूल रखने की सलाह दी गयी। कहा कि किसान तैयार फसलों की दोपहर में अवश्य देखभाल करें। ताकि अगलगी की घटना से तत्काल निपटा जा सके। खेतों पर पंप को बिल्कुल ठीक रखें। ताकि अचानक आग लगने पर उसे बुझाया जा सके। कृषि तकनीकी विशेषज्ञ राकेश कुमार पासवान ने बताया कि खेतों के आस-पास बीड़ी, सिगरेट नहीं पीएं। अगलगी की घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को तत्काल दें। बैठक की अध्यक्षता डीके सिंह ने की। मौके पर राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.