गंगापार, मई 16 -- तहसील क्षेत्र के रैपुरा गांव में गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान से कुछ देर पहले लगी भीषण आग में गरीब परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से राजबली, चंद्रभान समेत अन्य पीड़ितों के घरों में रखा अनाज, कपड़े और घरेलू सामान राख हो गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय राज सिंह उर्फ राजू, राजेश्वर प्रसाद पांडे उर्फ बड़े बाबू तथा संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...