अगलगी से पीड़ित किसान ने लगाई मदद की गुहार
गंगापार, अप्रैल 27 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सोनपुरा (जिगना) गांव में रविवार को पुआल में लगी आग से जले घर के पीड़ित शंकरगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने तहसील प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।बता दें कि रविवार शाम एक किसान शिव सजीवन त्रिपाठी के घर में आग लग गई। इसमें घर में रखा अनाज व सिंचाई से संबंधित सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अज्ञात कारणों से खेत में पड़े गेहूं के डंठलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित सोनपुर निवासी किसान शिव सजीवन त्रिपाठी के घर के स्टोर रूम तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.