वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अप्रैल-जून में अगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। शहरी-देहाती क्षेत्रों में इनसे जन-धन की कम हानि हो-इसके लिए अग्निशमन विभाग ने 1400 वालंटियर तैयार किए हैं। वे घटना के बाद बचाव-राहत कार्य करेंगे। फायर ब्रिगेड पहुंचने तक वे आग बुझाने में जुटे रहेंगे। इसके लिए चयनित वालंटियरों को हफ्तेभर प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि अगलगी की घटना के बाद वालंटियरों के सहयोग से नुकसान कम किया जा सकेगा। इनकी वजह से घटना की सूचना भी मिलेगी। बताया कि प्रशिक्षित वालंटियरों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। इसके जरिए वे निजी भवनों, होटलों, स्कूलों और अन्य प्रतिष्ठानों में फायरमैन की नौकरी कर सकेंगे।रोहनिया-चोलापुर में अस्थायी फायर स्टेशन बनाएरोहनिया और चोलापुर में अस्थायी फायर स्टेशन ...