हजारीबाग, फरवरी 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अलपीटो पंचायत हेठली बोदरा में शनिवार को एक घर की छत पर रखा पुआल का ढ़ेर जलकर खाक हो गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल आग लगने की घटना का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार हेठली बोदरा निवासी बलिया देवी पति स्व. लक्ष्मण सिंह के छत पर रखा पुआल अचानक धू-धूकर जलने लगा। आग की उठती लंबी लपटें तथा धुएं के गुबार को देखकर लोग हो-हल्ला करने लगे। इसके बाद ग्रामीण उनके घर पहुंचे और किसी तरह आग को बुझाने में जुट गए। इसी क्रम में तेज चल रही हवा के संपर्क में आने से सोहवा देवी पति स्व. योगेन्द्र सिंह के घर की छत पर रखा पुआल भी चपेट में आ गया और वह भी जलने लगा। लोग उसे बचाने के लिए भी दौड़े। तेज आग की लपटों से छत के नीचे कमरे में भी आग फैल गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.