बलिया, अप्रैल 8 -- भीमपुरा। रजईपुर उपकेंद्र से सम्बद्ध शाहपुर टिटिहा पंचायत के मघया में बुधवार की सुबह 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट कर गिरने से गेहूं के खेत में आग लग गयी, जिसमें एक किसान की चार मंडा गेहू की फसल जल गई। ग्रामीणों के ने सप्लाई बंद करा कर किसी तरह आग बुझाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की बिजली विभाग के लोकल अधिकारी कर्मचारी फोन नहीं उठा रहे थे। शाम तक तार जोड़ा नहीं गया। हेमंत चौहान के खेत से बिजली का तार गया है बुधवार सुबह अचानक टूटू कर गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...