मोतिहारी, मार्च 2 -- पहाड़पुर। थानाक्षेत्र के कमालपीपरा पंचायत के बनकटवा गांव में सोमवार दोपहर को अचानक हुए अगलगी में चार फुस का घर जल कर राख हो गया। अग्निशमन की गाड़ी आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निपीड़ितों में शौकत मिया,बबलू मिया,भोकाड़ मिया व मुस्लिम मिया शामिल है। अगलगी में घर करीब एक दर्जन मुर्गियों सहित घर के अंदर रखा, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, गेहूं,चावल, खाना बनाने का बर्तन आदि जलने से करीब तीन लाख रुपए मूल्य का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...