भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट राज्य के सभी गांवों में अगलगी की घटनाओं को रोकने के लिए 'फायर बूथ' बनाया जाएगा। यह निर्णय आपदा प्रबंधन विभाग ने लिया है। इस फैसले को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिलाधिकारियों पर दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग से जिलों को बताया गया है कि वे गांवों में फायर बीटर्स (आग पीटने वाला यंत्र), फायर टैंक, बाल्टी, रस्सी, कुल्हाड़ी आदि का इंतजाम कराएं। साथ ही पंचायतों में छोटे-छोटे अग्निशमन उपकरणों को सार्वजनिक स्थल पर रखें। ताकि आपदा में इन उपकरणों का सामान्य उपयोग आमलोग भी कर सकें।आपदा प्रबंधन विभाग ने डीएम को अग्निकांड की रोकथाम के लिए एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार गांवों में कराने को कहा है। यह भी पढ़ें- संसाधन और जागरुकता बढ़ने के बाद भी आगजनी की घटनाएं नहीं हुई कम ताकि आमलोग भी एहतियात बरतते ...