मोतिहारी, मई 2 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। चक्रधे में देर रात लगी भीषण आग के कहर ने 13 गरीब परिवारों के आशियाने को देखते देखते राख कर दिया। रात की खामोशी अचानक चीख-पुकार में बदल गई, जब लोगों ने अपनी झोपड़ियों को आग की लपटों में घिरते देखा। बताया जाता कि रात्रि करीब 12 बजे अचानक आग लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीण बाल्टी और पानी लेकर दौड़े, किसी ने बच्चों को बचाया तो कोई सामान समेटने में जुटा, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि सबकुछ निगलती चली गईं।इस आग में घरों में रखा अनाज, कपड़े, बक्सा, पेटी, फर्नीचर, साइकिल सब कुछ जलकर खाक हो गया। जिन घरों में कल तक चूल्हा जलता था, आज वहां सिर्फ राख और सन्नाटा बचा है। अग्निशमन विभागकी दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।घटना में अनीता देवी, सिकिंदर ...