बलिया, मई 6 -- बलिया, संवाददाता। जिले के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग में पांच लोगों की रिहायशी झोपड़ी तथा उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व विभाग की टीम क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दिया है। फेफना के तीखा में अज्ञात कारणों से तथा हनुमानगंज गांव में चूल्हे की चिंगारी से अगलगी की घटना हुई। फेफना हिसं के अनुसार क्षेत्र के तीखा गांव में बुधवार के दोपहर अज्ञात कारणों लगी आग में कुद्रुष अंसारी, अनवर अंसारी, शबीर अंसारी, अहमद अंसारी की झोपड़ी और उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान तथा पशुओं का चारा जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों का शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। सू...