बलिया, अप्रैल 7 -- बैरिया/बांसडीह। बैरिया क्षेत्र के टोला नेकाराय गांव में मंगलवार को बिजली का तार टूटकर खेत में गिर जाने से आधा दर्जन किसानों का लगभग 32 बीघे गेंहू की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया लिया तो फायर बिग्रेड की गाड़ी व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी में रमाशंकर सिंह, भरत सिंह, बबन सिंह,बिगन सिंह,सुरेश यादव,रामजी सिंह,प्रबंश यादव, दया शंकर सिंह, जमादार सिंह सहित एक दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई है। लेखपाल मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है। वहीं बांसडीह क्षेत्र के केवरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में अजीत मिश्र और नारायण मिश्र की लगभग दो बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल गई, ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.