बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर चौबिस घंटा के अंदर हुई अगलगी की घटनाओं में करीब 19 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गयी। किसानों ने वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। कुछ जगहों पर सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।रसड़ा हिसं के अनुसार क्षेत्र के कुरेम गांव में शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे बिजली तार की स्पार्किंग की चिंगारी से लगी आग में दो किसानों की करीब छह बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। साथ ही आसपास के खेतों में गेहूं की डंठल भी आग में जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पहुंच गए और इसकी जानकारी पुलिस व अग्निशमन दल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गय...