मुंगेर, अप्रैल 4 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। कटियारी पंचायत अंतर्गत बिरजपुर बहियार में फुलेश्वर यादव के गेहूं की खेत में शुक्रवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में लगी तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई, जिससे स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना तत्काल टेटिया बंबर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि तबतक फुलेश्वर यादव के करीब 18 कट्ठा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अगलगी की दूसरी घटना रामपुर के समीप बहियार में हुई, जहां बिजली के तार से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। गन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.