दरभंगा, फरवरी 17 -- कुशेश्वरस्थान। अंचल क्षेत्र की गोठानी पंचायत अंतर्गत हथौड़ी गांव में सोमवार की दोपहर अगलगी की घटना में जलावन व भूसा वाले 11 घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने पंपसेट व अन्य संसाधनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार दिन के 12 बजे अचानक मो. अनिसुर रहमान के घर में आग लग गई। देखते ही देखते मो. मिरकाईल, मो. इसराफुल, मो. इदरीस, मो. इस्माइल, मो. इजराइल, मो. इसराफिल, मो. शमीम, मो. कलीम, मो. मुजीब तथा मो. हसीब के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी घर धू-धूकर जलने लगे। आग की लपटें देख ग्रामीण जुटे और अपने संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीओ की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आई, लेकिन घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई। सीओ राकेश सिंह यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर पंचायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.