गोपालगंज, मार्च 28 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर बाजार स्थित गंडक नहर के समीप शुक्रवार को एक फूस के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पलानी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में नगदी समेत हजारों रुपए की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। पीड़ित खूब नट का फूस का घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...