पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर प्रखंड अन्तर्गत जगैली पंचायत के ओड़िया गांव में शनिवार दोपहर 11 बजे आग लगने से पांच परिवार का घर जलकर राख हो गया। इस संबंध में अग्नि पीड़ित अमनी खातुन,मो मुस्तफा,मो आजम,मो कमाल और मो जमाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान घर में आग लगने की शोर मचने पर आनन-फानन में घर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की हुजूम ने भी आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आग की भयावह स्थिति के कारण पांच घरों में आग की लपटें तेज हो गयी। यह भी पढ़ें- भीषण आग में तीन घर राख, पांच मवेशियों की मौत दमकल के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन घर से कुछ भी निकाला नहीं जा सका। घर में रखे पलंग, बिछावन, कुर्सी, टेबल, कागजात, ...