बक्सर, जून 25 -- नुकसान दोपहर में अचानक लगी आग, पलभर में सबकुछ हुआ राख झोपड़ीनुमा घर में आराम कर लोगों ने किसी तरह जान बचाई फोटो संख्या- 05, कैप्सन- गुरुवार को कुशलपुर में अगलगी के बाद जले सामान को देखते ग्रामीण। डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। प्रखंड के कुशलपुर गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग की लपटों के बीच परिवार का सबकुछ राख हो गया। इस घटना से पीड़ित परिवार पूरी तरह विस्थापित हो गया है। पीड़ित परिवार के पास खाने और पहनने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। अभीतक कि इस परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय गर्म हवाएं चल रही थी। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में दुबके हुये थे। पेड़ों की छाया में राहत पाने के लिए बैठे हुए थे। इस बीच कुशलपुर गांव के मुन्ना यादव के झोपड़ी...