बलिया, अप्रैल 16 -- बलिया, हिटी। जिले में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात और बुधवार की सुबह हुई अगलगी की घटना में दुकान समेत चार रिहायशी झोपड़ी और उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर नष्ट हो गए। बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के शाहपुर अफगा में बुधवार की सुबह चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में पिता समेत चार भाइयों की झोपड़ी व उसमें रखा घरेलू उपयोग का सामन जलकर नष्ट हो गया। वहीं सिकंदपुर कस्बा में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग में कई दुकान के लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। कहीं फायर ब्रिगेड की टीम कहीं ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया।बेल्थरारोड यह भी पढ़ें- शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में चार दुकानें खाक, लाखों की क्षति हिसं के अनुसार क्षेत्र के शाहपुर अफगा पंचायत के खेतारी में बुधवार को सुबह आग लगने से चार भा...