बलिया, मार्च 10 -- बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में श्रीराम राजभर और हरेराम राजभर की पांच रिहायशी झोपड़ियों के साथ ही उसमें मौजूद घर-गृहस्थी का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। सामान बचाने के प्रयास में श्रीराम और हरेराम भी झुलस गये। उन्हें स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में एक बकरी की जलकर मौत हो गयी, जबकि भैंस व बकरी झुलस गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.