बलिया, दिसम्बर 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। अज्ञात कारणों से लगी आग में शुक्रवार की देर शाम नौ लोगों की रिहायशी झोपड़ी और कच्चे मकान के साथ ही घर-गृहस्थी का सामान जल गया। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। घटना के बाद से अधिकांश परिवार सर्द रात में आसमान तले गुजर-बसर करने को विवश हैं। इलाके के इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) के बड़का सुफल टोला निवासी धुरंधर की झोपड़ी में किसी प्रकार आग लग गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने पांव पसारते हुए गुड्डू चौधरी, गौतम चौधरी, जितेंद्र चौधरी, ललक चौधरी, प्रदीप चौधरी, तेइस चौधरी, अजीत चौधरी आदि की झोपड़ियों, कच्चे मकान और टीनशेड आदि को चपेट में ले लिया। इसके बाद खलबल मच गयी तथा ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को मामले से अवगत कराने के साथ ही वैकल्पिक संसाधनों से आग पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.