अगलगी में दो लाख नकद समेत तीन घर जलकर हुए राख
बगहा, जून 28 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाना के धनकुटवा टोला बैरगिया गांव में शनिवार की रात्रि में हुई अगलगी में तीन घर समेत लाखों रुपए के सामान व दो लाख रुपए जल कर राख हो गये। वहीं 5 बकरी की झुलसने से मौत हो गई। जबकि एक गर्भवती भैंस व बकरी गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गए हैं। धनकुटवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चित्रांगद मणि गिरी ने बताया कि शनिवार रात्रि 2 बजे घूर से हुई अगलगी में स्व. अजहर शेख की पत्नी मदीना खातून,अंबेया खातून(पति महबूब आलम) व गुलशूम खातून (पति महफूस आलम) के घर समेत जेवरात, कपड़ा,बर्तन,खाद्यान्न, फर्नीचर, साईिकल,अलमीरा, फैन, सिलेंडर, ट्रक व पेटी के अलावे लगभग दो लाख रुपये जल गए हैं। सूचना पर फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया गया। राजस्व कर्मचारी प्रभात रंजन ने घटना स्थल पर पहुंच कर तत्काल पीड़ित परिवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.