बलिया, दिसम्बर 19 -- सिकंदरपुर/नगरा। क्षेत्र के तिलौली गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग से झोपड़ी में बंधी दो बछिया जलकर मर गई। वहीं एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि गांव निवासी धुरेन्द्र राजभर रोज की तरह अपने पशुओं को झोपड़ी में बांधकर घर में सोने चले गए थे। देर रात झोपड़ी से धुआं उठता देख परिजन शोर मचाए तो ग्रामीण पहुंचे। लेकिन आग की लपटों पर जब तक काबू पाया गया, तब तक दो बछिया जलकर मर चुकी थी और गाय गंभीर रूप से झुलसी थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता संकरा होने कारण फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं दी जा सकी। जबकि सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माल्दह नीरज कुमार यादव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का आग ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.