पूर्णिया, अप्रैल 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 15 स्थित सिंघियान गांव में बुधवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा इलाके में अफरा-तफरी मच गई । आग की चपेट में आकर नीलम देवी और दिलीप कुमार के घर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस हादसे में घर में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान, अनाज, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामग्री जलकर खाक हो गई। वहीं, इस घटना में 12 बकरियां जिंदा जल गईं, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.