अगलगी में दो घर राख, एक झुलसा
दरभंगा, अप्रैल 7 -- अलीनगर। प्रखंड के नवानगर उत्तरी में सोमवार की देर शाम लक्ष्मण यादव के मवेशी के घर में आग लगने से देखते ही देखते दो लोगों के घर राख हो गए। अचानक आग की लपटें उठते ही लोग बाल्टी में पानी भरकर दौड़े, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, बगल के अशोक यादव के घर को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में अशोक यादव बुरी तरह झुलस गये। आग में झुलसने से अशोक यादव की भैंस मर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा नेता संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों का हाल जाना। मौके पर पहुंचीं आरओ सह सीओ नंदनी कुमारी ने भी पीड़ितों का हाल जाना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.