बलिया, जून 28 -- बांसडीह। क्षेत्र के सकरपुरा गांव में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में गांव के लक्ष्मण ठाकुर, रामजियावन ठाकुर और बजरंगी ठाकुर की आधा दर्जन झोपड़ियों के साथ ही उसमें रखे घर-गृहस्थी के सभी सामान जलकर नष्ट हो गये। बताया जाता है कि आग लगने के बाद परिवार के लोग किसी प्रकार जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब हो सके। लपटों और धूआं को देख जुटे ग्रामिणों ने वैकल्पिक साधनों से आग पर काबू पाया। हालांकि आग जब तक शांत हुई झोपड़ियों में मौजूद अनाज, कपड़ा, बिस्तर, बर्तन, फर्नीचर आदि जल गये थे। ग्रामीणों का कहना है कि अग्निपीड़ित लक्ष्मण की बेटी गुड़िया की शादी नवंबर महींने में होने वाली है। परिवार की ओर से अभी से ही बेटी के विवाह की तैयारी की जा रही है। इसके लिए खरीदे गये सामान आग की भेंट चढ़ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान क...