बेगुसराय, अप्रैल 14 -- भगवानपुर। तेयाय ओपी क्षेत्र की तकिया पंचायत के दादपुर गांव में मंगलवार दोपहर में अचानक हुई अगलगी की घटना में तीन झोपड़ी जलकर राख हो गयी। इस घटना में नाथो पासवान व सहदेव पासवान की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। इसके साथ ही सहदेव पासवान के पुत्र रूपेश कुमार के घर में भी आग लग गई। सभी लोग गेहूं कटनी करने बहियार गये हुए थे। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते झोपड़ी कुछ ही देर में राख हो गयी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना दो बाइक, अनाज, कपड़े, बर्तन, ज़ेवर, नकदी सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार बेहद गरीब है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। इस अगलगी से पीड़ित परिवार पर दु:खों का पहाड़ सा टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.