मोतिहारी, मार्च 31 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के इस्लामपुर वार्ड संख्या 8 स्थित मोहल्ले में सोमवार की देर शाम भीषण आग लगने से मंसूर आलम, ईशा साह और टुन्ना साह के घर जल गये। अगलगी में लाखों का नुकसान हुआ है। घर में खाना बनाने के दौरान आग लगी। थोड़ी देर में वह विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों के प्रयास से करीब आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। अगलगी से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.