अगलगी में डेढ़ दर्जन बकरियां जिंदा जलीं
बलिया, मार्च 14 -- भीमपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुशहा रसीदपुर गांव स्थित एक छप्पर में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर में बंधी डेढ़ दर्जन बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं घर गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के परिवार के लोग शनिवार रात सोए थे और बगल में बने छप्पर में बकरियां बंधी थीं। इसी बीच रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग में तड़पती बकरियों की आवाज सुनकर सुरेंद्र की नींद खुली और जब तक आसपास के लोग जुटकर आग बुझाने का प्रयास करते सभी बकरियां और घरेलू सामान जल गए थे। सुरेन्द्र का मुख्य आजीविका बकरी पालन ही है। सूचना पर पहुंचे लेखपाल दुर्गेश कश्यप ने मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.