गोपालगंज, अप्रैल 11 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता थाना क्षेत्र के छितौली गांव में शनिवार को अचानक आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में झोपड़ी में रखी साइकिल, अनाज सहित सभी सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को छितौली गांव के बह्मदेव साह के झोपड़ी में खाना बनाने की दौरान चिंगारी उड़ने से आग लग गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...