बलिया, अप्रैल 22 -- रसड़ा, हिंदुस्तान संवाद। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव के राजभर बस्ती में बुधवार को दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो दर्जन से अधिक परिवारों की करीब पचास रिहायशी झोपड़ी के साथ ही घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में चार भैंस, एक गाय, चार पाड़ी, चार बकरी व दर्जनों मुर्गियां झुलस कर मर गईं हैं। इस दौरान कई वाहन भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां के साथ पहुंचे जवानों ने घंटों तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड इस अगलगी के दौरान अफरा-तफरी मच गई और सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये हैं।इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम रसड़ा रवि कुमार, तहसीलदार तथा राजस्व निरी...