बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर शनिवार की दोपहर हुई अगलगी की घटना में एक दर्जन रिहायशी झोपड़ियों समेत घर-गृहस्थी का सामान जल गया। भरौली में पांच बकरियों की झुलसकर मौत हो गयी, जबकि बांसडीह में लपटों के बीच गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इलाके के केवटलिया चौबे (बलुआ) निवासी दहारी साहनी के परिवार के लोग खेतों में फसल कटाई करने चले गये थे। इसी बीच किसी प्रकार उनकी झोपड़ी में आग लग गयी। धुआं और लपटों को निकलता देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। वह वैकल्पिक साधनों से आग पर काबू पाने में जुट गये। इसी बीच झोपड़ी में मौजूद गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया। इसके बाद आग बुझा रहे लोगों के कदम ठिठक गये। सूचना पाकर जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक दहारी की चार रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.