आरा, मई 12 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में पुआल के टाल में अचानक आग लगने से पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब चार बीघे का पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों एवं फायर ब्रिगेड टीम की ओर से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। हालांकि जब तक आग बुझाई जाती, तब तक पूरा पुआल जल चुका था। अगलगी की घटना पेरहाप गांव निवासी स्वर्गीय यमुना सिंह के पुत्र कृष्णा सिंह के खलिहान में रखे पुआल के टाल में हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों और परिजनों ने काफी प्रयास किया, लेकिन तेज आग के कारण पुआल को बचाया नहीं जा सका। इस संबंध में स्थानीय मुखिया महेंद्र प्रसाद ने सरकार से पीड़ित गरीब परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.