आजमगढ़, अप्रैल 10 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई गांव में बुधवार की रात मड़ई में आग लगने से चार बकरियों की जलकर मौत हो गई। गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पशुपालक का हजारों का नुकसान हो गया। पवई गांव निवासी हीरालाल की घर के पास मड़ई थी। बुधवार की रात मड़ई में चार बकरिया बंधी थीं। परिवार के लोग घर के बरामद में सो रहे थे। रात में अज्ञात कारणो से मड़ई में आग लग गई। लपटों के विकराल रूप लेने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। बकरियां आग से घिरी थीं। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक मड़ई पूरी तरह से जल गई। जलने से चार बकरियों की मौत हो गई। मड़ई में रखा कूलर, पशुओं का चारा समेत अन्य सामान नष्ट हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...