अगलगी में चार परिवारों की 10 झोपड़ियां जली
बलिया, मई 12 -- रेवती। स्थानीय ब्लाक के भैंसहा पंचायत के मरौटी में रविवार की रात अज्ञात कारण से लगी आग में चार परिवारों की 10 झोपड़ियां और उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान जल कर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि बीती रात करीब करीब 12 बजे मोहल्ले के लोग सो रहे थे कि अचानक हीरा लाल की झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग हैंडपम्प आदि से आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक आग की तेल लपटों ने पास के लाल मोहन यादव, लखिया देवी तथा गोपाल यादव के झोपड़ी को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में अनाज, पम्पसेट, साइकिल, आभूषण व नगदी जलकर नष्ट हो गया। यह भी पढ़ें- कुछ मिनटों में ही उजड़ रही जिंदगी, नुकसान की तुलना में मुआवजा कम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.