बलिया, अप्रैल 21 -- सिकंदरपुर। तहसील क्षेत्र के चड़ंवा-बरवां गांव में मंगलवार को बगल के गांव में जलाई गई पराली की चिंगारी से लगीआग में दस परिवारों की झोपड़ी व उसमें रखे घरेलू उपयोग का सामान नगदी और शादी विवाह को लेकर खरीदे गे सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर निजी संसाधनों से आग बुझाया। अगलगी में अक्षय लाल, लक्ष्मण राम, जगलाल, संतोष राम, देवेन्द्र राम, वीरेन्द्र राम, आजाद राम, चन्द्रशेखर राम, नन्दलाल और परमेश्वर राम के झोपड़ी में रखे सामान और मवेशियों का चारा जलकर नष्ट हो गया। बताया जाता है कि बगल के गांव दुबौली में पराली जलाई थी, जिसकी चिंगारी से चड़वां-बरवां गांव में पहुंच गई। तेज पछुआ हवा से बस्ती में आग पकड़ लिया और देखते ही देखते कई झोपड़ियां और उसमें रखे सामान राखों के ढेर में तब्दील हो गए। अग्निकांड के बाद गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.