मधुबनी, दिसम्बर 15 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। जटही गांव में सोमवार शाम को पूर्व जिला पार्षद बीना देवी के घर के पास अचानक अगलगी की घटना से अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर रामप्रकाश यादव और रामप्रीत यादव के आवासीय घर सहित घर में रखे अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत करीब ढाई लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। मौके पर उप मुखिया पिंकू कुमारी के प्रतिनिधि सुरेश चौधरी सहित अन्य ग्रामीणों ने अग्निशमन को फोन किया। कुछ देर बाद पहुंचे अग्निशमन वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग की तेज लपटों पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग लगने के वजहों में बिजली की शॉर्ट सर्किट और अलाव से निकली चिंगारी के फैलने को बताया है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में कुछ समय तक दहशत और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.